Friday, November 25, 2011

इल्तेजा

तुमको देखा तो लगा ऐसे
कोई बिछड़ा हुआ मिला मुझको.

ज़िन्दगी से बहुत शिकायत थी
अब कोई भी नहीं गिला मुझको.

जाके मयखाने शराब पीता था
बैठ यूँ आँखों से पिला मुझको.

इक जमाने से मैं तो सोया नहीं
अपनी जुल्फों में तू सुला मुझको.

जिंदा इक लाश बन चुका हूँ मैं
होंठों से छूके जिला मुझको.

लोगों ने ढायें हैं सितम इतने
कम से कम तू तो न रुला मुझको.

घूरती हैं निगाहें सबकी
उनकी नज़रों से बचा मुझको.

इसके पहले कि फनां हो जाऊं
गर्म बाहों में तू छुपा मुझको.

Thursday, November 24, 2011

दीवाना- भाग दो

क्या बताऊँ मैं कैसे जहर पी गया
था तो कड़वा बहुत फिर भी मैं पी गया.

उसने छोड़ा नहीं था कोई भी कसर
मरते मरते भला कैसे मैं जी गया.

कुछ लिया कुछ दिया जाता है इश्क में
रातभर क्या मिला जोड़ता रह गया.

उसने चाही थी बस दो घड़ी की दोस्ती
और मैं था कि जो था वो सब दे गया.

भर गया हर जखम उससे पाए हुए
देखिये दाग दिल पे मगर रह गया.

मेरे सीने से लगकर कभी रोया था
वो काजल लगा शर्ट हाथ लग गया.

यह वही हैं कभी जो मेरे होते थे
मगर आज सिर्फ अजनबी रह गया.

मुद्दतों बाद फिर सामना जब हुआ
इक पुराना सा घाव कहीं जग गया.

Wednesday, November 23, 2011

दीवाना

आपको देखकर देखता रह गया
रातभर ख़्वाब में, सोचता रह गया.

इश्क में कुछ तो होश यारों रहता नहीं
खुद से लापता हुआ, लापता रह गया.

मैं समझने लगा आप भी समझ गए
थे लब सिले आँखों से, बोलता रह गया.

इक झलक से ही दिल ये बहल जाता था
मैं इधर से उधर, नापता रह गया.

हाथ जब भी उठे माँगा आपको ही रब से
मांगने की थी लत, मांगता रह गया.

आप रुसवा ना कर दें ये डर भी तो था
दिल में ही चाहता था, चाहता रह गया.

दोस्तों में मजाक बनके मशहूर था
बेहूदा शायद था, बेहूदा रह गया.

तय किया दिल की बात आज बोल दूंगा मैं
उसकी महफ़िल में जाके, ताकता रह गया.

है गुजारिश मेरी आशिकों की कौम से
जाके कह दो दीवाना, आपका मर गया.

Sunday, November 20, 2011

दिल के बहाने

दिल धड़कने का बहाना ढूंढें
तुमसे मिलने का बहाना ढूंढें
इस कदर बेक़रार रहता है
तुम्हें देखने का बहाना ढूंढें.

जब घटाओं से फुहार झरता है
जब फिजाओं पे निखार आता है
कहीं दो दिल जवान मिलते हैं
जब भी मौसम खुशगवार होता है
ख़्वाब बुनने का बहाना ढूंढें. दिल धड़कने का बहाना ढूंढें

तू है कमसिन नाज़ुक सी कली
तुझपे सोलह श्रृंगार सोहे
सुर्ख होंठों से छलकता है नशा
मुझे कजरारे नैना मोहे
कोई छूने का बहाना ढूंढें. दिल धड़कने का बहाना ढूंढें

Saturday, November 19, 2011

आप से मिलकर

आप आये ज़िन्दगी में खुदा बनके
दर्द आया जुबाँ पे दुआ बनके.

हमको तन्हाईयाँ जीने नहीं देंती
दिल का जो जख्म है सीने नहीं देंती
जख्म गहरा गया है बढ़ते बढ़ते.

अपनी हालत भी सुधर जायेगी
ग़म की आंधी भी गुजर जायेगी
सह गया सोचके ग़म हँसते हँसते.

अब तो आलम है कि रो नहीं पाते
रातभर लेट के भी सो नहीं पाते
उम्र हो गयी यूँ ही जगते जगते.

आपसे मिलके उम्मीदें हैं जगी
फिर से लौटी है होठों पे हंसी
आँख भर गयी कैसे कहते कहते.

खुशियाँ मिलती हैं तो डर लगता है
इस ख्याल से भी दिल उदास रहता है
रह ना जाए किस्मत बनते बनते.

हमको अपना बनाकर देखो
अपनी पलकों में बसाकर देखो
फिर से जी जायेंगें मरते मरते.

Friday, November 18, 2011

अफ़सोस

हुए नाकाम ज़िन्दगी में कुछ इस तरह से
खींच लाये वो कुछ, कर गुजरने की जद से.
ये उनका सुरूर-ऐ- उल्फत का ही असर था
लौट आये हम अपने, मरने की हद से.

हाल-ऐ-दिल जाना न देखा मुडके किसी ने
उन्ही रास्तों में खड़े थे, कबसे ही बुत से.
क्यूँ लुट जाने चले थे उसकी रानाइयों पे
खुदा से नहीं, ये सवाल है हमारा खुद से.

अफ़सोस उसने झूठा प्यार भी न जताया
वैसे अपने वादे से वो मुकर भी सकती थी.
तंगहाली थी पर ज़िन्दगी कोई मजबूरी न थी
इक टीस सी रह गयी कि, ये सुधर भी सकती थी.

Tuesday, November 15, 2011

दुनियादारी

अब तो आदत सी हो गयी है, चुप रहने की
हिम्मत नहीं होती है, कुछ कहने की.

लोग मतलब निकाल लेते हैं कई बातों की
मैंने जाना कि तहें होती हैं इन बातों की.

कुछ ना कहिये, चुप रहिये, देखते रहिये
अभी उतरेगी रंगत सबके चेहरों की.

गैर क्या अपने साए भी साथ छोड़ देते हैं
फ़िज़ूल बातें हैं, ना कीजै, जज्बातों की.

हुए हैं पाँव लहू- लहान इस कदर लेकिन
ख़त्म होती नहीं फुर्सत-ऐ- गुनाह, रास्तों की.

आज रोया हूँ मैं, छुपके, जी भर के बहुत
कि समझ आयी अहमियत मिरे अश्कों की.